HomeHimachalहिमाचल में करवट लेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश के साथ...

हिमाचल में करवट लेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें पूरा अपडेट

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सुबह-शाम ठंड फिर से बढ़ सकती है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम करवट लेने वाला है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन जिलों में दिनभर खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश और बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 मार्च को भी कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इसके बाद 31 मार्च और 1 अप्रैल को हल्की बारिश का अनुमान है, लेकिन 2 और 3 अप्रैल को एक बार फिर मौसम के तेवर तीखे होने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें:  JNV नाहन में 6ठी कक्षा में प्रवेश के लिए अब इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार को पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिससे प्रदेश भर में मौसम बिगड़ेगा। विभाग ने साफ किया है कि 3 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रह सकता है और कई स्थानों पर तेज बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सुबह-शाम ठंड फिर से बढ़ सकती है। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं केलांग, कल्पा और ताबो जैसे क्षेत्रों में अभी भी तापमान काफी कम बना हुआ है, जबकि अन्य हिस्सों में हाल ही में मौसम थोड़ा सुहावना हुआ था, लेकिन अब फिर से ठंड लौटने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:  ये गेहूं है बेहद खास, इतिहास है 2000 साल पुराना, जैसा नाम वैसा काम, हड़प्पाकालीन सभ्यता भी नाता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More