HomeCrimeप्रतिबंधित दवाइयों और नकदी के साथ सोलन में 2 युवक गिरफ्तार

प्रतिबंधित दवाइयों और नकदी के साथ सोलन में 2 युवक गिरफ्तार

तलाशी के दौरान इनके कब्जे से पुलिस ने 950 टेबलेट्स नशीली दवाइयां (Tapentadol) और 12,710 रुपए की नकदी बरामद की। इन दवाइयों का दोनों कोई भी वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

सोलन : जिला सोलन में पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप और नकदी के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर सोलन की एक टीम शहर में गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इस बीच टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गांव बावरा में दो युवक नशीली व अवैध दवाइयों की खरीद फरोख्त का अवैध धंधा कर रहे हैं।

लिहाजा, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बावरा बसाल में दबिश देकर दो युवकों को काबू किया। पूछताछ पर इनकी पहचान राजेश चौहान (31) पुत्र घरभरन चौहान निवासी गांव भैरवपुर खुर्मा, डाकघर रामपुर सोहणे, तहसील घुस्सी, जिला महुं (यूपी), हाल रिहायश गांव बावरा, डाकघर चंबाघाट, तहसील व जिला सोलन और मुकेश उर्फ तोही (37) निवासी पुत्र स्व. शंकर लाल निवासी गांधी मोहल्ला चौक बाजार, तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची 26 सदस्यीय मेडिकल टीम, जानिये क्या था मकसद

तलाशी के दौरान इनके कब्जे से पुलिस ने 950 टेबलेट्स नशीली दवाइयां (Tapentadol) और 12,710 रुपए की नकदी बरामद की। इन दवाइयों का दोनों कोई भी वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

आरोपियों के कब्जे से पकड़ी ये दवाइयां Drug & Cosmetic Act के तहत प्रतिबंधित पाई गईं। इस पर दोनों के खिलाफ धारा 18 Drug & Cosmetic Act के तहत कार्रवाई की गई।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को नशीली दवाइयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया गया। इनके पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल करने पर पाया गया कि एक आरोपी मुकेश उर्फ तोही पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है, जिसके विरुद्ध 4 मामले पुलिस थाना सदर सोलन में चोरी से संबंधित दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:  19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या ने हिमाचल को झकझोरा, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई: जयराम

इसके अलावा उक्त आरोपी के खिलाफ नशीली दवाइयों से संबंधित कई मामले भी पंजीकृत हैं। दूसरे आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More