HomeCrimeनालागढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : इस अवैध हथियार के साथ...

नालागढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : इस अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ पुलिस ने दो युवकों से एक अवैध हथियार .32 mm बोर पिस्तौल बरामद की है. आरोपियों की पहचान लव कुमार (28) निवासी रत्योड़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन और प्रभजीत सिंह (32) निवासी हांडा कुण्डी, डाकघर मानपुरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के तौर पर हुई है.

पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई. नालागढ़ पुलिस ने खेड़ा में सूत्रों से मिली पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार नंबर HP12M-8283 में सवार दो व्यक्तियों से एक अवैध हथियार .32 mm बोर पिस्तौल बरामद किया. इसका कोई भी लाइसेंस अथवा दस्तावेज आरोपी मौके पर पेश नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें:  कुल्लू में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, जानें कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि यह अवैध हथियार इन्हें कहां से प्राप्त हुआ है, इस बारे में आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है.

उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों और अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी. दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे.

आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट और धारा 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More