HomeCrimeनाहन में 26.14 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड...

नाहन में 26.14 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लेकर आया था और जिला में किन लोगों को बेच रहा था, ताकि इस पूरे गिरोह का पता लगाकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने नाहन में चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक नशा तस्कर शहर में काफी समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधे में संलिप्त है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवांशु लोहिया निवासी नाहन की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 26.14 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद की।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  सांसद के निर्देश : सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संबंधित विभाग उठाएं ठोस कदम, कार्य योजना की जाए तैयार

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लेकर आया था और जिला में किन लोगों को बेच रहा था, ताकि इस पूरे गिरोह का पता लगाकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More