HomeHimachalSirmaurमाउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन के इन 3 विद्यार्थियों ने हासिल की...

माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन के इन 3 विद्यार्थियों ने हासिल की ग्रीन बेल्ट

यह बेल्ट परीक्षा वर्ल्ड शोतोकन कराटे फैडरेशन (डब्ल्यू.एस.के.एफ.) नॉर्थ इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक शिहान इकबाल मलिक ने माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन में ली। इस दौरान प्रतिभागी दिव्यांश शर्मा, फराज और शिफा ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।

नाहन : माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन के विद्यार्थियों ने कराटे बेल्ट परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस बेल्ट परीक्षा में तीन होनहार विद्यार्थियों ने 6th क्यू ग्रीन बेल्ट हासिल कर डोजो का नाम रोशन किया।

यह बेल्ट परीक्षा वर्ल्ड शोतोकन कराटे फैडरेशन (डब्ल्यू.एस.के.एफ.) नॉर्थ इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक शिहान इकबाल मलिक ने माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन में ली। इस दौरान प्रतिभागी दिव्यांश शर्मा, फराज और शिफा ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।

डोजो के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ये तीनों विद्यार्थी पिछले एक वर्ष से लगातार डोजो में प्रशिक्षण ले रहे हैं और बेहद होनहार हैं। ग्रीन बेल्ट हासिल करने वाले ये तीनों विद्यार्थी 2 ओपन स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 12वीं कक्षा के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन में एक 7 दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण इंडिया चीफ इब्राहिम चलियाथ द्वारा दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा। उन्होंने  सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए मुख्य परीक्षक शिहान इकबाल मलिक का आभार जताया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More