होमHimachalSolanखड्ड से इस हालत में मिला महिला का शव, दो दिन से...

खड्ड से इस हालत में मिला महिला का शव, दो दिन से थी लापता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत के असल कारणों का राज

पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत मिलने पर उसकी तलाश शुरू की थी।

नालागढ़ : घर से दवाई लेने निकली महिला का शव दो दिन बाद रामशहर मार्ग पर गुरुकुंड के पास खड्ड से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान विमला देवी निवासी गांव रिया, डाकघर मितियां, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है।

महिला 12 अक्तूबर को घर से दवाई लेने के लिए नालागढ़ निकली थी। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत मिलने पर उसकी तलाश शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, विमला देवी के घर नहीं लौटने पर उसके बेटे कर्म चंद ने पुलिस थाना रामशहर में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस टीम महिला की तलाश में जुटी थी। इस दौरान नालागढ़-रामशहर मार्ग पर गुरुकुंड के पास खड्ड में महिला का शव बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  न्यायमूर्ति गुरमीत संधावालिया बने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  वामन द्वादशी मेला खत्म! फिर दुकानदारों से ‘दान’ के नाम पर वसूली क्यों? पर्चियां सामने आने के बाद उठे बड़े सवाल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More