HomeEducation4 साल तक हर वर्ष इन मेधावियों को मिलेगी 12-12 हजार रुपये...

4 साल तक हर वर्ष इन मेधावियों को मिलेगी 12-12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति, एनएमएमएस में चयन

सोलन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बड़ोग के 4 मेधावियों का राष्ट्रीय माध्यमिक मेरिट छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) में चयन हुआ है. इस उपलब्धि से स्कूल सहित इलाके में खुशी का माहौल है. यह छात्रवृत्ति केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर शिक्षा प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है.

इन चयनित मेधावियों में अविनाश, काव्यांश, ज्योति और नैंसी शामिल हैं. इन छात्रों को प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो 4 वर्षों तक जारी रहेगी. यह छात्रवृत्ति इन मेधावियों को अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद करेगी.

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बंसी लाल नेगी ने कहा कि स्कूल को इन मेधावियों की इस उपलब्धि पर गर्व है. यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति इन मेधावियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें:  भारतीय सेना में तैनात सिरमौर के जवान का निधन, 6 माह पहले बने थे बेटे के पिता, सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

एसएमसी अध्यक्ष गोविंद राम शर्मा और दाड़ो देवरिया पंचायत के प्रधान देवेंद्र कुमार कंवर ने बताया कि ये विद्यालय के प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने इन बच्चों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया. साथ ही इन बच्चों को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया गया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More