HomeEducationचांदनी में 'संकल्प-हब' के तहत हुआ ये कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं और गंभीर...

चांदनी में ‘संकल्प-हब’ के तहत हुआ ये कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं और गंभीर मुद्दों पर चला अवेयरनेस कैंपेन

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, स्थानीय महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्कूल स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

पांवटा साहिब : महिला एवं बाल विकास विभाग ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदनी में हुए इस कार्यक्रम में संकल्प-हब की जिला मिशन समन्वयक कृतिका ठाकुर ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कम बाल देखभाल सेंटर, सखी निवास, शक्ति सदन और वन स्टॉप सेंटर जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा चाइल्ड एब्यूज, बाल विवाह, और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें:  Kisan Advisory : जून माह के पहले पखवाड़े में किसान करें ये काम, कौन सी किस्में उगाएं, यहां समझें पूरी विधि

सोनम परमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए आजीविका, पोषण और एनीमिया पर जानकारी दी और मासिक धर्म पर भी चर्चा की। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, स्थानीय महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्कूल स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More