HomeHimachalSirmaurनाहन में जिला स्तरीय प्री-आरडी शिविर में सिरमौर के इन NSS स्वयंसेवियों...

नाहन में जिला स्तरीय प्री-आरडी शिविर में सिरमौर के इन NSS स्वयंसेवियों का चयन, मिलेगा ये मौका

चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों पर आधारित थी, जिसमें परेड प्रदर्शन (40 अंक), सांस्कृतिक प्रस्तुति (30 अंक), व्यक्तिगत साक्षात्कार (20 अंक) और शारीरिक दक्षता (10 अंक) शामिल थे।

नाहन : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आयोजित जिला स्तरीय प्री-आरडी चयन शिविर में सिरमौर जिले के 15 स्वयंसेवियों को राज्य स्तरीय शिविर के लिए चुना गया है। इनमें नाहन महाविद्यालय के हर्ष, दीया, साहिल नेगी और साक्षी का चयन हुआ है।

इसके साथ साथ पांवटा साहिब से सोनाक्षी और अक्षिता शर्मा, हरिपुरधार से नितेश, ददाहू से अंजना और विशाल चौहान, राजगढ़ से सुषन और रचना, संगड़ाह से सुशांत शर्मा, संस्कृत कॉलेज नाहन सोहनिका शर्मा, पझौता से राहुल और शिलाई से रंजना का चयन हुआ है।

ये दो दिवसीय शिविर जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक के मार्गदर्शन में हुआ, जिसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने किया था। शिविर में जिले के 10 महाविद्यालयों से 32 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया।

चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों पर आधारित थी, जिसमें परेड प्रदर्शन (40 अंक), सांस्कृतिक प्रस्तुति (30 अंक), व्यक्तिगत साक्षात्कार (20 अंक) और शारीरिक दक्षता (10 अंक) शामिल थे।

इस दौरान विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक आचार्य और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. विवेक नेगी, एनसीसी इंचार्ज डॉ. पंकज, डॉ. प्रकाश, प्रो. वर्षा, डॉ. रीना चौहान, डॉ. जयचंद, प्रो. मोनिका और प्रो. अनिल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें:  रसोई गैस सिलेंडर के दाम और न्यूनतम बस किराया बढ़ोतरी का विरोध, जनवादी महिला समिति ने सरकार को चेताया

इन चयनित छात्रों को अब आगामी राज्य स्तरीय प्री-आरडी शिविर में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More