HomeHimachalChambaचंबा में दर्दनाक हादसा: रावी में कार गिरने से एक MBBS प्रशिक्षु...

चंबा में दर्दनाक हादसा: रावी में कार गिरने से एक MBBS प्रशिक्षु की मौत, दो घायल; एक लापता

मेडिकल कॉलेज चंबा के चार इंटर्न डॉक्टर एक स्विफ्ट कार में अपने घर जा रहे थे। परेल के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी और रावी नदी में समा गई।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक इंटर्न डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और एक महिला इंटर्न डॉक्टर लापता है। ये दुर्घटना चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर परेल के पास पेश आई।

जानकारी के अनुसार पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के चार इंटर्न डॉक्टर एक स्विफ्ट कार में अपने घर जा रहे थे। परेल के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी और रावी नदी में समा गई।

इस दुर्घटना में हमीरपुर निवासी अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिमला के रोहड़ू की रहने वाली इशिका नदी के तेज बहाव में बह गईं और अभी तक लापता है।

ये भी पढ़ें:  24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होगा होली मैड़ी मेला, प्रशासन ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां, ये रहेगी व्यवस्था

कार में सवार दो अन्य इंटर्न डॉक्टर शिमला के रिशांत मस्ताना और सोलन के दिव्यांक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लापता इशिका की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  100 करोड़ से होगी ट्यूबवेल्स की रिमॉडलिंग, पंडोगा में 10 करोड़ से बनेगी रोप-वे परियोजना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More