HomeEducationददाहू कालेज ने मलगांव स्कूल के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर,...

ददाहू कालेज ने मलगांव स्कूल के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर, कार्यशाला में बच्चों के भविष्य पर बात

स्कूल में शुक्रवार को "युवा एवं पर्यावरण क्लब" के अंतर्गत "लीडरशिप और करिअर परामर्श" विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला व व्याख्यान का आयोजन किया गया.

नाहन|
जिला सिरमौर के गवर्नमैंट हाई स्कूल मलगांव में मुख्याध्यापिका शालू परमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को “युवा एवं पर्यावरण क्लब” के अंतर्गत “लीडरशिप और करिअर परामर्श” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला व व्याख्यान का आयोजन किया गया.

इसमें डिग्री कालेज ददाहू के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार और कॉमर्स विभाग के प्राध्यापक डॉ. मिलाराम व आकाश विश्नोई शामिल हुए. यह कार्यक्रम छात्रों को उनके भविष्य के लिए तैयार करने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और करिअर संबंधी सही निर्णय लेने में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने स्कूल की मुख्याध्यापिका शालू परमार के साथ मिलकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत स्कूल में समय समय पर व्याख्यान, करिअर काउंसलिंग, रोड़ सेफ्टी, सैक्सुअल हैरासमेंट और नशा निवारण जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन सभी विषयों पर भविष्य में स्कूल की सभी गतिविधियों का आयोजन साथ मिलकर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इन स्कूलों के होनहारों ने गाड़े सफलता के झंडे, फर्स्ट डिवीजन तो पाई ही, कई विषयों में बटौरे 100/100 अंक

इस दौरान प्राध्यापक मिलाराम ने छात्रों को लीडरशिप के गुणों, समय प्रबंधन, टीम वर्क और करिअर योजना के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को उनकी रुचियों और क्षमताओं के अनुसार सही करिअर चुनने के लिए प्रेरित किया और बताया कि कैसे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सवाल-जवाब सत्र में अपनी जिज्ञासाओं और संदेहों को दूर किया. कार्यक्रम के अंत में मुख्याध्यापिका ने डिग्री कालेज के प्राचार्य व स्टाफ का आभार प्रकट किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More