HomePoliticsकेंद्र से हिमाचल को मिल रही भरपूर आर्थिक मदद, सही प्रकार से...

केंद्र से हिमाचल को मिल रही भरपूर आर्थिक मदद, सही प्रकार से खर्च करे कांग्रेस सरकार : सांसद

नाहन : सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को आपदा जैसे कठिन समय में हमेशा पूरी तरह से सहयोग दिया है। आज से पहले आपदा के लिए विभिन्न मदों में 5125 करोड़ की राशि प्रदेश सरकार के खातों में आ चुकी है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं धर्मशाला से 1500 करोड़ देने की और घोषणा की है। यदि इसका जोड़ लगाया जाए, तो 6625 करोड़ की राशि हिमाचल को केवल आपदा के लिए मिली है।

नाहन में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि सहायता यही नहीं रुकती। लगभग 3000 करोड़ का शोध संस्थान भी हिमाचल प्रदेश को केंद्र द्वारा विश्व बैंक फंडेड प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। इससे हिमाचल में आ रही प्राकृतिक आपदाओं को लेकर शोध कार्य किए जाएंगे। केंद्र की 10,000 करोड़ से अधिक की मदद को प्रदेश सरकार सही प्रकार से खर्च करें।

ये भी पढ़ें:  चांदनी में 'संकल्प-हब' के तहत हुआ ये कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं और गंभीर मुद्दों पर चला अवेयरनेस कैंपेन

उन्होंने कहा कि अगर गणना लगाई जाए तो प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक लाख मकान स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने इन मकानों को बनने की गति को तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। एक लाख करोड़ से अधिक के नेशनल हाईवे के काम, बीआरओ की सड़कें और फोरलेन नेशनल हाईवे के काम अतिरिक्त चल रहे हैं। यानी केंद्र द्वारा प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है।

सांसद ने कहा कि अन्य राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा और असाम से भी पांच-पांच करोड़ की मदद हिमाचल प्रदेश को भेजी गई है। साथ ही प्रदेश को राहत सामग्री के काम से कम 50 से अधिक ट्रक भी भेजे गए हैं। केंद्र सरकार तो प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी ही है। साथ ही जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वह भी प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

ये भी पढ़ें:  4 व 5 जून को सिरमौर प्रवास पर रहेंगी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

सांसद ने कहा कि वर्ष 2025 में आई आपदा से प्रदेश के 559 शिक्षण संस्थान क्षतिग्रस्त हुए, जिनकी अनुमानित लागत 31.38 करोड़ आंकी गई है। इसमें से शिक्षा विभाग द्वारा 109 स्कूलों को 16 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जितनी भी सहायता राशि केंद्र से आ रही है, उसे अच्छे प्रकार से खर्च करें, जिसमें भाई भतीजावाद नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  पुलिस कांस्टेबल भर्ती: ग्राउंड टेस्ट में 955 अभ्यर्थियों ने बहाया खूब पसीना, जानें कितने हुए पास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More