HomeEducationपांवटा साहिब कालेज में हुए अतिथि व्याख्यान, डॉ. चांडक ने बताया इन...

पांवटा साहिब कालेज में हुए अतिथि व्याख्यान, डॉ. चांडक ने बताया इन विषयों का इतिहास

पांवटा साहिब : श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वाधान में इतिहास विभाग ने दो अतिथि व्याख्यानों का आयोजन किया.

इस दौरान डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के सहायक प्रोफेसर (इतिहास) डॉ. पंकज चांडक ने 20 फरवरी को “भारतीय ज्ञान प्रणाली और क्षेत्रीय इतिहास” विषय और 21 फरवरी को “पुरातात्विक उत्खननः प्रबंधन, तकनीक व अन्य अनुशासन” विषय पर व्याख्यान दिया. इन व्याख्यानों से 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर इन विषयों पर बारीकी से जानकारी हासिल की.

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वैभव शुक्ला ने इस ज्ञानवर्धक सत्र की सराहना करते हुए आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. विवेक नेगी और डॉ. पंकज चांडक के प्रयासों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इस ज्ञानवर्धक विषयों की जानकारी से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें:  टीजीटी मेडिकल भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, 11065 उम्मीदवारों में से 502 सफल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More