HomeSportsपैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटा सिरमौरी धावक वीरेंद्र

पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटा सिरमौरी धावक वीरेंद्र

नाहन : जिला सिरमौर के पैरा धावक वीरेंद्र सिंह ने नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सराहनीय प्रदर्शन किया. वह 5,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर शुक्रवार को सिरमौर लौटे.

23वीं पैरा नेशनल चैंपियनशिप चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में वह कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब हुए. बता दें कि वीरेंद्र सिंह आयुष विभाग में कार्यरत हैं, जो मूलतः संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव से ताल्लुक रखते हैं.

शुक्रवार को वह कांस्य पदक के साथ जिला मुख्यालय नाहन स्थित जिला आयुष अस्पताल पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया. इससे पहले हाल ही में वीरेंद्र ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित अंतराराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. वहीं 1500 और 600 मीटर में वह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक से नवाजा गया था.

ये भी पढ़ें:  शारजहां में पैरा एथलीट वीरेंद्र ने 5000 मीटर दौड़ में जीता सोना, नाहन में डीसी ने किया सम्मानित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More