होमEducationहर कदम पर परिस्थितियों के साथ सुप्रबंधित होना ही सफलता का मूल...

हर कदम पर परिस्थितियों के साथ सुप्रबंधित होना ही सफलता का मूल मंत्र : डॉ. प्रफुल्ल अग्निहोत्री

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोकियो में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान उत्सव आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आईआईएम सिरमौर के निदेशक डा. प्रफुल्ल अग्निहोत्री ने मुख्य प्रेरक के रूप में भाग लिया.

इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए. मुख्य प्रेरक ने सर्वप्रथम विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस मौके पर प्रो. अग्निहोत्री ने जीवन के संस्कारों और वैज्ञानिक विकास में तालमेल के लिए प्रबंधन पर उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत किए.

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में हर कदम पर परिस्थितियों के साथ सुप्रबंधित होने का मूल मंत्र दिया. उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने विद्यालय के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले और राष्ट्र आविष्कार अभियान के अंतर्गत वर्ष भर में आयोजित गतिविधियों के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए.

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को 200 करोड़ के आधुनिक अकादमिक ब्लॉक की सौगात, एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज भी शुरू

विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. संजीव अत्री ने डा. अग्निहोत्री का छात्रों को प्रबंधन विषय पर विशेष जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया. इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षक राम मोहन, अंकित छाबड़ा, जसपाल, दिनेश, विज्ञान अध्यापिका रीना कुमारी, रश्मि गुप्ता, विजय नेगी आदि मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More