HomeCrimeपांवटा साहिब में 16 ग्राम चिट्टे के साथ 25 साल का युवक...

पांवटा साहिब में 16 ग्राम चिट्टे के साथ 25 साल का युवक गिरफ्तार, कैश भी बरामद

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक काफी समय से पांवटा साहिब और आसपास के इलाकों में मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा कर रहा है. लिहाजा, पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई.

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई. सूचना मिली थी कि एक युवक काफी समय से पांवटा साहिब और आसपास के इलाकों में मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा कर रहा है. लिहाजा, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जल शक्ति उपमंडल कार्यालय के गेट के समीप सड़क पर स्कूटी पर सवार विशाल निवासी वार्ड नंबर 10, पांवटा साहिब को जांच के लिए रोका, जिसके कब्जे से नशे की ये खेप बरामद हुई.

ये भी पढ़ें:  बद्दी गोलीकांड: जीजा के हत्यारे साले को 4 दिन का पुलिस रिमांड

इसके साथ साथ आरोपी से 2550 रुपये कैश भी बरामद किया गया. इस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है. उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More