HomeEducationहिमाचल प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की...

हिमाचल प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी!

सूत्रों की मानें तो शिक्षा विभाग की ओर से नए शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं. शिक्षकों के लिए फार्मल ड्रेस यानी पैंट-शर्ट और शिक्षिकाओं के लिए साड़ी या साधारण सूट-सलवार निर्धारित हो सकता है.

शिमला|
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है. सूत्रों की मानें तो शिक्षा विभाग की ओर से नए शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं. शिक्षकों के लिए फार्मल ड्रेस यानी पैंट-शर्ट और शिक्षिकाओं के लिए साड़ी या साधारण सूट-सलवार निर्धारित हो सकता है.
फेसबुक से जुड़िए :
https://www.facebook.com/aapkibaatnewsnetwork
बीती 6 फरवरी को शिक्षा सचिव राकेश कंवर की उपनिदेशकों के साथ हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई थी. शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षक रोल मॉडल होते हैं. शिक्षकों की ड्रेस और व्यवहार का स्कूली बच्चों पर सीधा असर पड़ता है. जिन स्कूलों में ड्रेस कोड लागू हुए हैं, वहां ये बदलाव देखा गया है.

ये भी पढ़ें:  Hamirpur News: पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावी अखाड़े में कुल 4849 उम्मीदवार

बता दें कि प्रदेश के कुछ स्कूलों ने अपने स्तर पर भी शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड तय किया है. देश के कई राज्यों में सरकारी स्कूलों के लिए ड्रेस कोड लागू हैं. इसी तर्ज पर अब हिमाचल में भी ऐसी व्यवस्था की जा सकती है. सूत्रों की मानें तो विभाग की ओर से जल्द ही लिखित आदेश जारी किए जाएंगे.

पिछले साल भी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की वकालत की थी. इसके बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक ड्रेस कोड लागू करने के लिए प्रस्ताव मांगा था. प्रस्ताव तैयार भी किया गया, लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका. अब शिक्षा सचिव की ओर से ये पहल की गई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More