HomePolitics27 साल बाद भाजपा की हुई दिल्ली, आप को मिलीं 22 सीटें...

27 साल बाद भाजपा की हुई दिल्ली, आप को मिलीं 22 सीटें तो कांग्रेस नहीं खोल सकी खाता

मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भाजपा से प्रवेश वर्मा, दुष्यंत गौतम और विजेंदर गुप्ता जैसे नामों की चर्चा है. अब पार्टी इनमें से किसी एक के नाम पर अपनी मुहर लगाती है या फिर कोई चौंकाने वाला नाम सामने आएगा, ये आने वाले दिनों में तय हो जाएगा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा ?

नई दिल्ली|
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को हार का सामना करना पड़ा. भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है.

2020 के चुनाव में जहां आप के 62 विधायक थे, अब उनकी संख्या घटकर 22 रह गई. वहीं 8 सीटों पर विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा को दिल्ली की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला और 27 साल बाद भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है.

ये भी पढ़ें:  तीसरी बार डॉ. बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान, भाजपा मुख्यालय में संभाला पदभार

भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल्ली के विकास के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. हमारी पार्टी ने दिल्ली के लोगों का विश्वास जीता है और हम इसके लिए आभारी हैं. दिल्ली के जनादेश से ये भी साफ है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ-फरेब के लिए कोई जगह नहीं है. जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया. हम पहले विधानसभा सत्र में सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखेंगे. भ्रष्टाचार की जांच होगी. लूटने वालों को लौटाना होगा. ये मोदी की गारंटी है। ”

आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने हार स्वीकार करते हुए कहा, “हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे. हमारी पार्टी ने दिल्ली के लोगों के लिए बहुत काम किया है और हम आगे भी उनके लिए काम करते रहेंगे.”

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब नगर परिषद: भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, सभी 13 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी

दिल्ली जीतने के बाद जहां भाजपा जश्न में डूबी है तो वहीं भावी मुख्यमंत्री को लेकर कदमताल भी शुरू हो गई है. हालांकि, चर्चा में कई नाम हैं, लेकिन एक नाम ऐसा भी है जिसने आम आदमी पार्टी के प्रमुख दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है. बड़ी बात तो ये भी है कि जिस भी नाम की सबसे ज्यादा अटकलें या दावेदारी रहती हैं, भाजपा में अचानक नाम चौंकाने वाले सामने आते हैं.

बहरहाल, मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भाजपा से प्रवेश वर्मा, दुष्यंत गौतम और विजेंदर गुप्ता जैसे नामों की चर्चा है. अब पार्टी इनमें से किसी एक के नाम पर अपनी मुहर लगाती है या फिर कोई चौंकाने वाला नाम सामने आएगा, ये आने वाले दिनों में तय हो जाएगा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा ?

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में जिला परिषद की तस्वीर साफ, 19 वार्डों में किसने मारी बाजी? पढ़ें विजेताओं की पूरी सूची
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More