HomeEducationसरस्वती विद्या मंदिर बैडोन में वार्षिकोत्सव की धूम, नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों...

सरस्वती विद्या मंदिर बैडोन में वार्षिकोत्सव की धूम, नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

श्री रेणुकाजी|
सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल ग्राम बैडोन में बुधवार को वार्षिक उत्सव की धूम रही. समारोह में एसवीएम पब्लिक स्कूल सतौन के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जय गोपाल गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि धर्मपाल परमार और बलिंदर शास्त्री विशिष्ट अतिथि रहे. इस दौरान विनोद गर्ग और दीपक कुमार भी विशेष अतिथि रहे.

इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण का संदेश दिया. बच्चों ने कविता पाठ भी किया और देशभक्ति गीतों से बच्चों ने देश की सेवा की अलख भी जगाई. इसके साथ साथ एकांकी से बच्चों ने मोबाइल की लत और फास्ट फूड से दूर रहने का आह्वान भी किया. बच्चों ने इस दौरान कई कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी.

ये भी पढ़ें:  Himachal Weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम! लुढ़केगा पारा, थमेगी रफ्तार, जानिए क्या है नई अपडेट

मुख्य अतिथि जय गोपाल गुप्ता ने कहा कि यह पाठशाला वर्ष 2007 से ग्राम बैडोन में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है. उन्होंने सभी स्थानीय लोगों से इस विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए आगे आने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यहां सरस्वती विद्या मंदिर का अपना भवन होगा. उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति को 11,000 रुपए ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा भी की. साथ ही मेधावी बच्चों को सम्मानित किया.

इस अवसर पर जिला समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव रणदेव, उपाध्यक्ष जोगेंद्र चौहान, रमेश शर्मा, राजेंद्र नेगी, अनिल गुप्ता, श्यामचंद शर्मा, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर कमरऊ पूरन सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर बैडोन की प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पीसी जोशी और प्रबंधक भूषण गुप्ता आदि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की इस पंचायत के प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने के आरोप, नाहन में डीसी को सौंपी शिकायत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More