HomeAccidentपांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर हादसा,  ट्रक ने दो गाड़ियों को मारी...

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर हादसा,  ट्रक ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 घायल

नाहन|
पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर खजुरना पुल के समीप बुधवार देर रात एक ट्रक ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक भी सड़क पर पलट गया, जबकि टक्कर में दोनों गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया है. सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना नाहन की टीम मौके पर पहुंची.
एसएचओ बृजलाल मेहता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 3 घायलों का उपचार किया जा रहा है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस मौके पर मौजूद है.
ये भी पढ़ें:  पिपलीवाला स्कूल की PGT अर्पिता मित्तल के काम को मिली पहचान, ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से सम्मानित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More