HomeHimachalBilaspurबिलासपुर में फिर शुरू हुईं एयरो स्पोर्ट्स और वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, DC...

बिलासपुर में फिर शुरू हुईं एयरो स्पोर्ट्स और वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, DC ने दिखाई हरी झंडी

एयरो स्पोर्ट्स को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली के सहयोग से बंदला-गोविंद सागर पैराग्लाइडिंग साइट पर पांच दिवसीय एडवांस्ड एसआईवी प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया है।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में एयरो स्पोर्ट्स और वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां दो माह बाद पुनः आरंभ हो गई हैं।

DC राहुल कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सुरक्षा कारणों से पूरे प्रदेश में एयरो स्पोर्ट्स और वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां बंद रहती हैं। अब इन गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया गया है और जिला प्रशासन पर्यटन विकास की नई उड़ान भरने को तैयार है।

एयरो स्पोर्ट्स को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली के सहयोग से बंदला-गोविंद सागर पैराग्लाइडिंग साइट पर पांच दिवसीय एडवांस्ड एसआईवी प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया है।

ये भी पढ़ें:  रेलवे लाइन निर्माण कार्य का DC ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

मंगलवार को डीसी राहुल कुमार, एडीसी ओमकांत ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह और सहायक आयुक्त नरेंद्र अहलूवालिया ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसी ने पैराग्लाइडिंग पायलटों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीसी ने कहा कि बिलासपुर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां देश की सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग साइट्स में से एक उपलब्ध है। बंदला से उड़ान भरने के बाद सीधे गोविंद सागर झील में लैंडिंग का अनुभव इस साइट को विशिष्ट बनाता है। उन्होंने बताया कि यहां शीघ्र ही वाणिज्यिक उड़ानें भी आरंभ की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि स्थानीय प्रतिभाशाली युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें इस रोमांचक खेल में करिअर बनाने का अवसर दिया जाए।

ये भी पढ़ें:  शूलिनी से शाया मंदिर तक 56 किमी दौड़ लगाएंगे मैराथन रनर अभय रैना, युवाओं को देंगे ये बड़ा संदेश

इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, वहीं बंदला क्षेत्र के होमस्टे, होटल और टैक्सी सेवाओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।

डीसी ने बताया कि मार्च 2025 में बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन करवाया गया। साथ ही भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अन्य बड़े आयोजन भी यहां होंगे, जिससे बिलासपुर को पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जिला बिलासपुर में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत से पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिली है। जिला प्रशासन का संकल्प है कि बिलासपुर को एयरो स्पोर्ट्स और वॉटर स्पोर्ट्स की राजधानी के रूप में स्थापित किया जाए।

ये भी पढ़ें:  IPL खिलाड़ी पंकज जयसवाल पहुंचे मैहतपुर, राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षु बच्चों को दिए बॉलिंग टिप्स
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More