HomeEmploymentपढ़े-लिखे युवाओं के लिए यहां रोजगार का बड़ा मौका, निजी क्षेत्र की...

पढ़े-लिखे युवाओं के लिए यहां रोजगार का बड़ा मौका, निजी क्षेत्र की ये प्रतिष्ठित कंपनियां देंगी नौकरी, 25 को साक्षात्कार

इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (यदि अनुभव हो तो अनुभव प्रमाण पत्र) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

ऊना : जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी (बुधवार) को सुबह 10:30 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की इम्यूनटेक लाइफसाइंस, कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल, सिस इंडिया लिमिटेड और इंद्र ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां पहुंचेंगी, जिनके माध्यम से युवाओं को विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, 10वीं, 12वीं एवं बीएससी, एमएससी लाइफ साइंस और बी फार्मा और डी फार्मा योग्यताधारी अभ्यर्थियों से विभिन्न पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इम्यूनटेक लाइफ साइंस में ट्रेनी टेक्नीशियन के 3 पद, ट्रेनी ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) का 1-1 पद, ट्रेनी क्यूए ऑफिसर का एक पद भरा जाएगा। वहीं, कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल में सेल्स व मार्केटिंग के 5 पद भरे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR ने की पर्यटन उद्योग के प्रमुखों की मेजबानी, छात्रों से किया सीधा संवाद

सिस इंडिया लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद और इंद्र ऑटो इंडस्ट्रीज में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 2 पद, स्टोर सुपरवाइजर के 2, ऑफिस अटेंडेंट के 2, रिसेप्शनिस्ट का 1 पद, सेवादा का 1 पद, वेल्डर के 5, डेंटर के 2, फिटर के 5, हेल्पर के 5 और पेंटर के 2 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा पदानुसार 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (यदि अनुभव हो तो अनुभव प्रमाण पत्र) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट : इन 5 हजार वर्करों का बढ़ा मानदेय, अब ग्रुप-सी पदों पर सिर्फ हिमाचलियों को मौका

अक्षय शर्मा ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस लघु रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More