होमHimachalSirmaurलहसुन के खेत में अफीम, रेणुकाजी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी अवैध...

लहसुन के खेत में अफीम, रेणुकाजी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी अवैध खेती, आरोपी फरार

जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुकाजी क्षेत्र के तहत पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया है, जहां लहसुन के खेत में अफीम के पौधे बरामद हुए।

नाहन : जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुकाजी क्षेत्र के तहत पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया है, जहां लहसुन के खेत में अफीम के पौधे बरामद हुए। हालांकि इस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना रेणुकाजी की टीम को सूचना मिली थी कि विनय कुमार निवासी गांव व डाकघर महीपुर, तहसील ददाहू ने अपने घर के पीछे लहसुन के खेत में अफीम के पौधे उगा रखे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

ये भी पढ़ें:  सरकार ने जारी किया पंचायतों के डिलिमिटेशन का शेड्यूल, 31 मार्च तक आरक्षण रोस्टर

छापेमारी के दौरान पुलिस ने खेत से 25 अफीम के पौधे बरामद किए। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में ND&PS एक्ट की धारा 18 के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

एसपी ने बताया कि जिले में नशे और अवैध खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न तो इस तरह की खेती करें और न ही किसी को करने दें।

ये भी पढ़ें:  जिला हमीरपुर की सभी ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रकाशित : DC
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More