HomeRashifalराशिफल 7 अप्रैल 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन,...

राशिफल 7 अप्रैल 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ मुहूर्त और आज का पंचांग

आज का पंचांग | 7 अप्रैल 2026 तिथि: पंचमी नक्षत्र: ज्येष्ठा करण: तैतिल पक्ष: कृष्ण योग: व्यतिपात वार: मंगलवार

आज का पंचांग | 7 अप्रैल 2026
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: ज्येष्ठा
करण: तैतिल
पक्ष: कृष्ण
योग: व्यतिपात
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:13AM–01:57PM
राहुकाल: 03:32PM–05:07PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:58AM–12:49 PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
काम के चलते आज आपमें नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। आज किसी पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृष राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान बनाएंगे। बेरोजगारों को आज के दिन नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की जरूरत है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: पीपल की सेवा करें।

मिथुन राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास बना सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से निजात मिलने की संभावना रहेगी। धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज लापरवाही ना करें। खुद को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: आज तेल से बने पकोड़े कौवा को खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, अटके धन की होगी वापसी! पढ़ें पूरा राशिफल

कर्क राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

सिंह राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकाल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज आप तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।

कन्या राशि
शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटे।

तुला राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। घर के जरूरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरूर होगी, लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आज आप अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज ब्रह्मचर्य का पालन करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : 12 राशियों पर 8 दिसंबर को कैसा रहेगा सितारों का असर! क्या कहती है आपकी राशि?

वृश्चिक राशि
अपने विचारों को सकारात्मक रखें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक्त आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: एक दूध की कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं।

धनु राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

ये भी पढ़ें:  धगाना में 12 ज्योतिर्लिंग कथा के साथ श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ संपन्न, हजारों भक्तों ने लिया आशीर्वाद

मकर राशि
आज आप किसी पुरानी बीमारी से निजात पा सकते हैं। आज व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को समझें। प्रेम प्रसंग में झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज गणपति जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं।

कुंभ राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर हावी न होने दे। आज आप किसी को तोहफा दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकाल सकते हैं। आज कोई आपके भरोसे को तोड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: आज कच्ची हल्दी को चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
खुद अपना इलाज करने से बचें। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More