HomeEmploymentमशीन ऑपरेटर और हेल्पर के 200 पदों के लिए 9 से 10...

मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के 200 पदों के लिए 9 से 10 दिसंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू, इतना मिलेगा मासिक वेतन

अधिकारी ने बताया कि इंटरव्यू के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, जमा दो और आईटीआई (सिलाई, फीटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट—COPA) रखी गई है।

चंबा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से निजी कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के 200 एप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऑरो टेक्सटाइल्स और ऑरो वेविंग (वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की इकाई) बद्दी, जिला सोलन द्वारा यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा और 10 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि इंटरव्यू के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, जमा दो और आईटीआई (सिलाई, फीटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट—COPA) रखी गई है।

ये भी पढ़ें:  धू-धूकर जल उठा प्राथमिक स्कूल, गैस सिलेंडरों के धमाकों से दहल उठा पूरा इलाका, बच्चों के छलके आंसू

इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज को मिले नए छात्र नेता, CSCA पदाधिकारियों ने ली शपथ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More