HomeHimachalSolanआपदा राहत कोष के लिए एक्स सर्विसमेन लीग ने भेंट किया 70...

आपदा राहत कोष के लिए एक्स सर्विसमेन लीग ने भेंट किया 70 हजार रुपए का चैक

एक्स सर्विसमेन लीग सोलन, धर्मपुर कंडाघाट, सुबाथू, सायरी, ममलीग और जुब्बड़हट्टी ने आपदा राहत कोष के लिए 70 हजार रुपए का चैक डीसी मनमोहन शर्मा को भेंट किया।

सोलन : एक्स सर्विसमेन लीग सोलन, धर्मपुर कंडाघाट, सुबाथू, सायरी, ममलीग और जुब्बड़हट्टी ने आपदा राहत कोष के लिए 70 हजार रुपए का चैक डीसी मनमोहन शर्मा को भेंट किया।

मनमोहन शर्मा ने आपदा पीड़ितों के लिए आपदा राहत कोष में योगदान देने के लिए एक्स सर्विसमेन लीग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि एक्स सर्विसमेन लीग के यह प्रयास अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर नरेश कुमार कौंडल, कंडाघाट लीग के अध्यक्ष वेटरन देव प्रकाश, सुबाथू लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर दीपक तमांग, धर्मपुर लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर यशपाल, सोलन सब यूनिट के अध्यक्ष दिला राम पंडियार, पूर्व सैनिक लीग सोलन एवं शिमला के मीडिया प्रभारी वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मां शूलिनी मेला : बॉस्केटबॉल चैंपियन बना सरकाघाट, पुलिस लाइन सोलन रनरअप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More