HomeHimachalSolanसोलन में 21 दिसंबर को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक, डीसी...

सोलन में 21 दिसंबर को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक, डीसी ने अभियान को सफल बनाने के दिए निर्देश

इसके तहत शून्य से 5 वर्ष तक के 87,450 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला सोलन में 431 बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 28 मोबाइल टीमें भी कार्यरत रहेंगी।

सोलन : डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिले में पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर, 2025 को शुरू किया जाएगा। इसके तहत शून्य से 5 वर्ष तक के 87,450 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला सोलन में 431 बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 28 मोबाइल टीमें भी कार्यरत रहेंगी।

इस दौरान पोलियो की दवा से छूटे हुए बच्चों को 22 व 23 दिसंबर, 2025 को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाएंगे।

इस वर्ष विश्व एड्स दिवस-2025 का विषय ‘ओवरकमिंग डिस्रपश्न, ट्रांसफॉर्मिंग द एड्स रिस्पॉन्स’ रखा गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस विषय पर आगामी एक माह तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की इस बेटी ने सियोल में लहराया भारत का परचम, वैश्विक युवा सम्मेलन में किया एशिया प्रशांत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित बनाएं।

मनमोहन शर्मा ने क्षय रोग की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में क्षय रोग की जांच के लिए शिविरों का आयोजन करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि क्षय रोगियों को डाइट किट देना और उनकी निगरानी करना भी सुनिश्चित बनाएं।

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायत भवनों के परिसर में तंबाकू मुक्त साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ और शूलिनी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू साइन, शोघ और नवाचार के मिलेंगे अवसर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More