HomeEmploymentसंस्कृत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर, नाहन महाविद्यालय में...

संस्कृत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर, नाहन महाविद्यालय में हुआ ये खास व्याख्यान

संस्कृत भाषा में भारतीय ज्ञान परंपरा का अपार भंडार है। हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की सर्वश्रेष्ठ, वैज्ञानिक और परिष्कृत ज्ञान प्रणाली रही है, जिसमें उद्योग और व्यवसाय का अथाह सागर है।

नाहन : श्री गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को करिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से वृत्ति परामर्श विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर के शिक्षा शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यदेव ने इस दौरान छात्रों को करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास और संस्कृत के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बारीकी से प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा में भारतीय ज्ञान परंपरा का अपार भंडार है। हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की सर्वश्रेष्ठ, वैज्ञानिक और परिष्कृत ज्ञान प्रणाली रही है, जिसमें उद्योग और व्यवसाय का अथाह सागर है।

परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इसी भाव से छात्रों को निरंतर परिश्रम करते अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के साधनों पर बल देते हुए उन्होंने संस्कृत के लगभग 35 से अधिक क्षेत्रों से परिचित करवाया, जिसमें संस्कृत के विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में रोजगार के अवसर हैं।

इस व्याख्यान में अंतिम वर्ष के 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा ने विद्यार्थियों को करिअर संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए आभार जताया।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में 8 अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया : उपायुक्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More