HomeHimachalSirmaurछात्र वर्ग में लुधियाना और छात्रा वर्ग में हरिपुरधार का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,...

छात्र वर्ग में लुधियाना और छात्रा वर्ग में हरिपुरधार का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, संगड़ाह जोन के 80 खिलाड़ी जिलास्तर पर दिखाएंगे दमखम

चयनित 40 छात्र खिलाड़ी 1 से 3 अक्टूबर 2025 तक बोगधार और नारग में आयोजित होने वाली ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। जबकि 40 छात्राएं 6 से 9 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) सराहां और अकाल अकादमी बड़ू साहिब में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित करेंगी।

संगड़ाह : संगड़ाह ज़ोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लुधियाना में संपन्न हो गईं।

इन जोनल प्रतियोगिताओं में मेजबान राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुधियाना ने छात्र वर्ग में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया तो वहीं छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार सर्वश्रेष्ठ बनकर उभरा।

संगड़ाह जोन के खेल प्रभारी कपिल मोहन ठाकुर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग से 13 विद्यालयों के 150 और छात्रा वर्ग से 10 विद्यालयों की 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जोनल स्तर पर कुल 80 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जो अब जिला स्तर पर संगड़ाह जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित 40 छात्र खिलाड़ी 1 से 3 अक्टूबर 2025 तक बोगधार और नारग में आयोजित होने वाली ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। जबकि 40 छात्राएं 6 से 9 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) सराहां और अकाल अकादमी बड़ू साहिब में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित करेंगी।

उन्होंने इन प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए एडीपीओ उच्च शिक्षा प्रीतिका गुरुंग और सभी विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों व प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  सोलन में दो गुटों के बीच मारपीट मामले में 6 युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More