HomeHimachalहिमाचल में 20 दवा इकाइयों पर ड्रग विभाग की औचक छापेमारी, जानें...

हिमाचल में 20 दवा इकाइयों पर ड्रग विभाग की औचक छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला

ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) हिमाचल प्रदेश ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर राज्यभर में खासकर उन 20 दवा मैन्युफैक्चरिंग साइट्स पर अचानक छापे मारे

बद्दी/नाहन : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र समेत प्रदेश के चार जिलों की दवा उद्योगों के संचालकों में बुधवार को हड़कंप मचा रहा। दरअसल, ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) हिमाचल प्रदेश ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर राज्यभर में खासकर उन 20 दवा मैन्युफैक्चरिंग साइट्स पर अचानक छापे मारे, जिन्हें पहले ‘प्रोडक्शन बंद करने के ऑर्डर’ दिए गए थे। सिरमौर जिले में तीन फैक्ट्रियों में जांच देर शाम तक जारी रही।

राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने इस बड़े घटनाक्रम की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन उन इकाइयों का निरीक्षण करने के लिए रणनीतिक रूप से पुलिस के साथ मिलकर योजनाबद्ध किया गया था, जिन्हें पहले ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के उल्लंघन के लिए उत्पादन रोकने (स्टॉप मैन्युफैक्चरिंग) के आदेश जारी किए गए थे।

ये भी पढ़ें:  विधायक डॉ. हंसराज पर फिर गंभीर आरोप; युवती ने Live आकर जान का खतरा बताया, विधायक बोले- ये सिर्फ साजिश

एक साथ की गई छापेमारी
जानकारी मिली है कि सिरमौर के कालाअंब के साथ साथ ऊना, कांगड़ा और सोलन जिलों में कार्रवाई अमल में लाई गई। हालांकि, निरीक्षण के दौरान किसी भी साइट पर एक्टिव प्रोडक्शन नहीं मिला, लेकिन 4 जगहों पर मिले सबूतों से जरूर ये इशारा मिला कि ‘रोक’ के बावजूद मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज जारी रही होंगी।

इन फाइंडिंग्स को देखते हुए डीसीए ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 के प्रोविजन्स के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

डॉ. कपूर ने साफ किया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो भी फार्मा ऑर्डर को डिफी करती पाई जाएगी, उसे कड़े एक्शन का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:  नेता प्रतिपक्ष जयराम का तीखा हमला, बोले संविधान नहीं खतरे में है कांग्रेस पार्टी का वजूद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More