होमEmploymentसिरमौर में LIC के 100 पदों पर निकली भर्ती, 17 को कैंपस...

सिरमौर में LIC के 100 पदों पर निकली भर्ती, 17 को कैंपस इंटरव्यू; 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि इंटरव्यू 17 अक्तूबर, 2026 को सुबह 10ः30 बजे सब-ऑफिस एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, पांवटा साहिब में आयोजित होगा।

नाहन : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब एलआईसी (LIC) ब्रांच में एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा स्टाफ बीमा सखी और रूरल करिअर एडवाइजर (अप्रेंटिस) के 100 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि इंटरव्यू 17 अक्तूबर, 2026 को सुबह 10ः30 बजे सब-ऑफिस एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, पांवटा साहिब में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि महिला करिअर एजेंट (बीमा सखी) के 50 पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी जो 10वीं पास हो और जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष हो आवेदन कर सकती है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7,000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये प्रतिमाह तथा तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह के साथ 28 प्रतिशत प्रीमियम इंसेंटिव दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  ददाहू में सड़क पर रेत-बजरी और पत्थर डाल यातायात प्रभावित करने पर FIR, पुलिस जांच में जुटी

इसके अतिरिक्त रूरल करिअर एडवाइजर (अप्रेंटिस) के 50 पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी (आयु 18 से 35 वर्ष) आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर पहले वर्ष 5,000 रुपये और दूसरे वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह के साथ 28 प्रतिशत प्रीमियम इंसेंटिव दिया जाएगा और इस पद के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं/12वीं के प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट कॉपी व अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर रोजगार कार्यालय में निर्धारित समय पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पदों के लिए 27 अगस्त को होगी काउंसलिंग, अभ्यर्थियों को भेजे बुलावा पत्र

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 7018108176, 9459433367 पर संपर्क कर सकते हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More