होमHimachalHamirpurफोटो टाइप सैटर ऑपरेटर भर्ती: 18 और अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का...

फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर भर्ती: 18 और अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका, 19 को बुलाया

पोस्ट कोड-25008 के तहत की जा रही फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मेरिट आधार पर 18 और उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर द्वारा पोस्ट कोड-25008 के तहत की जा रही फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मेरिट आधार पर 18 और उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर के पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया गया था तथा मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था।

उन्होंने बताया कि अधिकतम विज्ञापित पदों को भरने और वेटिंग पैनल तैयार करने के लिए अब मेरिट के आधार पर ही 18 और उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  ढाबे में खाने से पहले जान लें रेट; 100 रुपये में सादी थाली, 11 में मिलेगी तंदूरी रोटी, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन सभी 18 उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में आरंभ होगी।

इन उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सड़कों की बदहाली पर मोगीनंद में भाजपा का प्रदर्शन, हालत सुधारने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम

Latest Articles

Explore More