HomeEmploymentसिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, वेतनमान 25 हजार तक, यहां भरे जा रहे...

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, वेतनमान 25 हजार तक, यहां भरे जा रहे 60 पद, इन तारीखों में होंगे इंटरव्यू

सिक्योरिटी गार्ड्स के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक पास रखी गई है। इन पदों के लिए पुरुष व महिला उम्मीदवार की आयु 20 से 36 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त...

बिलासपुर : इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 60 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए 16 जनवरी को श्रीनैना देवी जी, 19 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर और 27 जनवरी को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में प्रातः 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड्स के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक पास रखी गई है। इन पदों के लिए पुरुष व महिला उम्मीदवार की आयु 20 से 36 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच और न्यूनतम वजन 60 किग्रा और महिला उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 4 इंच व 48 किग्रा वजन होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  आज और कल बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, इस दिन से खिलेगी धूप

चयनित अभ्यर्थियों को 10,500 रुपये से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More