होमCrimeनाहन हिंसक झड़प मामले में तीन और गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड...

नाहन हिंसक झड़प मामले में तीन और गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजे आरोपी, अब तक कुल 14 गिरफ्तारियां

पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

नाहन : शहर के वाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को हुई हिंसक झड़प और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार देर रात हुई इन गिरफ्तारियों के बाद मामले में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 14 हो गई है। पुलिस ने तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को वाल्मीकि चौक पर दो समुदायों के युवकों के बीच गुरुद्वारे के गेट की मरम्मत के दौरान कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक झड़प और पत्थरबाजी का रूप ले लिया था। घटना में चार पुलिसकर्मियों सहित 14 लोग घायल हुए थे, जबकि कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे।

ये भी पढ़ें:  50% सब्सिडी, हर महीने 65 हजार की मदद... हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार लाई ये योजना

मामले की जांच के दौरान पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों के लोगों की पहचान कर गिरफ्तारियां कर रही है। इससे पहले पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब तीन और गिरफ्तारियों के बाद पुलिस की कार्रवाई का दायरा बढ़ा है।

पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। घटना के बाद शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश भी लागू किए गए थे, जिन्हें तीन दिन बाद करवा चौथ के मद्देनजर हटा दिया गया था। हालांकि, शहर में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर के इन इलाकों में 14 अक्टूबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, विद्युत बोर्ड करेगा ये काम

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है। हिंसा और कानून-व्यवस्था भंग करने में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  धगेड़ा और जमटा समेत जिले के पांच पशु औषधालयों पर ताला, पशुओं का स्वास्थ्य रामभरोसे
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More