HomeHimachalUna182 स्कूली वाहनों की जांच, 60 के चालान और एक जब्त, DC...

182 स्कूली वाहनों की जांच, 60 के चालान और एक जब्त, DC ऊना के आदेश पर कार्रवाई

डीसी जतिन लाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।

ऊना : स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन के निर्देशों पर पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन के दस्तावेजों की जांच का अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत अब तक 182 स्कूल वाहनों की जांच की जा चुकी है, जबकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 60 वाहनों के चालान भी किए गए हैं। इसके साथ ही एक वाहन को जब्त किया है।

उल्लेखनीय है कि डीसी ऊना जतिन लाल ने हाल ही में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए थे और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण करने को कहा था।

ये भी पढ़ें:  रेणुकाजी में कांग्रेस को मिली नई ताकत, भवाई भोज की नवगठित पंचायत कुफर-केंथु के 16 परिवारों ने छोड़ी बीजेपी

इसी क्रम में पुलिस और संबंधित विभागों की टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

डीसी जतिन लाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों से सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  क्रिकेट का क्रेज : सिरमौर में एक करोड़ की ईनामी राशि के टूर्नामेंट! जगह-जगह आयोजन, जबरदस्त उत्साह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More