IEC University Navaratri Celebration Banner
होमHimachalविदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका, दुबई में...

विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका, दुबई में 100 फैक्ट्री सहायक पदों पर होगी भर्ती

इन पदों के लिए मासिक वेतन 1375 दिरहम निर्धारित किया गया है, जिसमें 1075 दिरहम मूल वेतन और प्रतिदिन लगभग तीन घंटे ओवरटाइम के रूप में लगभग 300 दिरहम शामिल हैं। यह राशि भारतीय मुद्रा में लगभग 33,600 रुपये प्रतिमाह के बराबर है।

मंडी : विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए दुबई में रोजगार का अवसर है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) शिमला के माध्यम से किंगस्टन होल्डिंग कंपनी दुबई में फैक्ट्री सहायक/सामान्य सहायक के 100 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए मासिक वेतन 1375 दिरहम निर्धारित किया गया है, जिसमें 1075 दिरहम मूल वेतन और प्रतिदिन लगभग तीन घंटे ओवरटाइम के रूप में लगभग 300 दिरहम शामिल हैं। यह राशि भारतीय मुद्रा में लगभग 33,600 रुपये प्रतिमाह के बराबर है।

ये भी पढ़ें:  पढ़े-लिखे युवाओं के लिए यहां रोजगार का बड़ा मौका, निजी क्षेत्र की ये प्रतिष्ठित कंपनियां देंगी नौकरी, 25 को साक्षात्कार

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा मुफ्त आवास, कंपनी की नीति के अनुसार चिकित्सा बीमा, प्रत्येक दो वर्ष में एक बार हवाई टिकट और दुबई श्रम कानून के अनुसार ग्रेच्युटी सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार (फ्रेशर अथवा अनुभवी) आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है और बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है। आवेदकों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवारों को https://forms.gle/u5X4D7x4xMrAVMeK6 लिंक पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैध पासपोर्ट के बिना उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करें जो विदेश यात्रा करने और एक माह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के इच्छुक हों। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये लेवी शुल्क और 1,500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  मंडी में TB के खिलाफ जंग का आगाज, 100 दिन के अभियान में 835 हाई-रिस्क गांवों में होगी मरीजों की खोज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More