IEC University Navaratri Celebration Banner
होमHimachalहरिपुरधार बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक, घायलों के इलाज में कोई...

हरिपुरधार बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक, घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे: बिंदल

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाला है।

शिमला : जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में हुए भीषण निजी बस हादसे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं सांसद सुरेश कश्यप ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि जिला सिरमौर के हरिपुरधार में बस के लुढ़क जाने से अनेक लोगों की असमय मृत्यु होना अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और हृदयविदारक है। हादसे की भयावहता से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। यह घटना पूरे प्रदेश के लिए गहरे शोक का विषय है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में प्रशासन और सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है और घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता, उचित जानकारी और हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मनरेगा व निर्माण मजदूरों को 2 वर्ष से नहीं मिल रहे वित्तीय लाभ : सीटू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाला है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पार्टी पूरी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा पर यहां स्थापित हुआ वॉच टावर, जानें क्या है इसका खास मकसद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More