होमHimachalSirmaurशादी समारोह में महिला को आया हार्ट अटैक, 3 बच्चों के सिर...

शादी समारोह में महिला को आया हार्ट अटैक, 3 बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया, इलाके में शोक

संगड़ाह उपमंडल के गांव सैंज में एक शादी समारोह के दौरान 44 वर्षीय वीना देवी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस दर्दनाक घटना के बाद उनके तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए उठ गया।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल के गांव सैंज में एक शादी समारोह के दौरान 44 वर्षीय वीना देवी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस दर्दनाक घटना के बाद उनके तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए उठ गया।

जानकारी के अनुसार वीना देवी गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। शादी की खुशियों के बीच वह ग्रामीणों और परिवार के लोगों के साथ नाच-गा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। कुछ ही देर में उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह लेकर पहुंचे, मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:  HAS अधिकारियों ने नालदेहरा के हिमईरा भवन का किया दौरा, 1540 महिलाएं बनीं लखपति

बताया जा रहा है कि वीना देवी के पति का निधन पहले ही हो चुका था। पति की मौत के बाद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेती-बाड़ी कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करती रहीं। ग्रामीणों के अनुसार वीना देवी बेहद मेहनती और संघर्षशील महिला थीं, जिन्होंने कठिन हालात में भी अपने बच्चों को मां और पिता दोनों का प्यार देने का प्रयास किया।

अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। अब दो बेटियों और एक बेटे के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ चुका है। मां की मौत के बाद घर में पसरा सन्नाटा और बच्चों की आंखों में दिख रहा दर्द हर किसी को भावुक कर रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:  24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होगा होली मैड़ी मेला, प्रशासन ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां, ये रहेगी व्यवस्था

उनकी अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम थी और हर कोई यही कह रहा था कि जिसने जिंदगीभर बच्चों के लिए संघर्ष किया, वह यूं अचानक उन्हें अकेला छोड़ जाएगी, किसी ने सोचा भी नहीं था।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More