HomeHimachalहिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रियंका वर्मा होंगी सिरमौर जिला की नई...

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रियंका वर्मा होंगी सिरमौर जिला की नई डीसी

तबादला सूची के अनुसार बिलासपुर के डीसी आईएएस आबिद हुसैन सादिक को हिमाचल पावर कारपोरेशन का एमडी लगाया है। वहीं, सिरमौर के डीसी सुमित खिमटा को बदलकर निदेशक इम्पावरमेंट, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।

शिमला : हिमाचल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 3 जिलों के डीसी सहित 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। साथ ही नियुक्ति का इंतजार कर रहे 3 आईएएस अधिकारियों को भी तैनाती दी है। प्रियंका वर्मा अब जिला सिरमौर की नई डीसी होंगी। वर्तमान में वह नेशनल हेल्थ मिशन की मिशन डायरेक्टर थीं।

तबादला सूची के अनुसार बिलासपुर के डीसी आईएएस आबिद हुसैन सादिक को हिमाचल पावर कारपोरेशन का एमडी लगाया है। वहीं, सिरमौर के डीसी सुमित खिमटा को बदलकर निदेशक इम्पावरमेंट, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।

लाहुल-स्पीति के डीसी राहुल कुमार को डीसी बिलासपुर लगाया गया है। लाहुल-स्पीति में डीसी का पदभार अब किरण भडाना देखेंगी। सरकार ने निदेशक इम्पावरमेंट के पद से तबदील किया है।

ये भी पढ़ें:  विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने मांगे लंबित देय लाभ, इन मांगों पर अधिशासी अभियंता से चर्चा, ज्ञापन सौंपा

अधिसूचना के तहत आयुष निदेशक रहे डा. निपुण जिंदल को डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस निदेशक की नियुक्ति दी है। वह प्रबंध निदेशक एचआरटीसी का कार्यभार भी देखते रहेंगे।

निदेशक सार्वजनिक वित्त और सार्वजनिक उद्यम कम विशेष सचिव वित्त रोहित जमवाल को निदेशक आयुष, बंदोबस्त अधिकारी शिमला मंडल प्रदीप कुमार ठाकुर को मिशन निदेशक एनएचएम, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश एग्रो उद्योग निगम लिमिटेड शिमला रीमा कश्यप को निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति और सचिव हिमाचल प्रदेश कला, संस्कृति व भाषा अकादमी लगाया है।

आयुक्त नगर निगम धर्मशाला जाफिर इकबाल को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड धर्मशाला के प्रबंध निदेशक, निदेशक भाषा, कला व संस्कृति डा. पंकज ललित को निदेशक महिला एवं बाल विकास और निदेशक लैंड रिकॉर्ड रितिका को नगर निगम धर्मशाला का आयुक्त लगाया है। रितिका स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सीईओ व प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त दायित्व भी देखेंगी।

ये भी पढ़ें:  सराज में बच्चों से कथित मारपीट और जातीय भेदभाव पर भड़का शोषण मुक्ति मंच, मांगी कड़ी कार्रवाई, आंदोलन को चेताया

इसी तरह एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर को एडीसी कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए बिलासपुर और एसडीएम बिलासपुर अभिषेक कुमार गर्ग को एडीसी कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर हमीरपुर लगाया गया है।

इसके अलावा नियुक्ति का इंतजार कर रहे 3 आईएएस अधिकारियों को तैनाती दी गई है। इसमें विजय वर्धन को सचिव हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, रूपिंदर कौर को एसडीएम मंडी और डा. राजदीप सिंह को एसडीएम बिलासपुर लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:  भारतीय सेना में तैनात सिरमौर के जवान का निधन, 6 माह पहले बने थे बेटे के पिता, सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More