HomePoliticsधारा 356 का दुरुपयोग कर 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस...

धारा 356 का दुरुपयोग कर 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस ने किया ध्वस्त : बिंदल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर सीधे आरोप लगाए कि देश की अनुसूचित जातियों को कांग्रेस पार्टी ने सदैव वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उनके विकास के प्रति केवल नारे ही लगाए।

नाहन : डा. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला सिरमौर का संगोष्ठी कार्यक्रम रविवार को जिला कार्यालय नाहन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने की।

इस मौके पर बिंदल ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर सीधे आरोप लगाए कि देश की अनुसूचित जातियों को कांग्रेस पार्टी ने सदैव वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उनके विकास के प्रति केवल नारे ही लगाए। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने दलित उद्धारक बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को हर स्थान पर अपमानित किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के डॉ. मनीष कपूर को बड़ी जिम्मेदारी, बने ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य

डा. अंबेडकर की शख्सियत ऐसी थी कि वे देश के सबसे बड़े अर्थशास्त्री थे। देश के मजदूरों के कानूनों के जनक थे। दलितों के सुधारक थे और संविधान निर्माता थे। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर को भारत रत्न चार दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नहीं दिया। अटल व आडवाणी द्वारा ही उन्हें भारत रत्न दिलवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के नाम पर पंच तीर्थों का निर्माण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

डा. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता संविधान की प्रति को लहराते हुए अनर्गल बयानबाजी करते हुए घूमते हैं, जिन्होंने संविधान को 76 बार अपनी गद्दी बचाने के लिए, तुष्टीकरण के लिए और वोट प्राप्ति के लिए इस्तेमाल किया, वह आज संविधान को बचाने की सौंगध खाते हुए दिखाई देते है।

ये भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किसान सभा ने किया स्वागत, अब 19 जनवरी को सचिवालय कूच की तैयारी

उन्होंने कहा कि संविधान की धारा 356 का दुरुपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस के नेताओं ने ध्वस्त किया। 1975 में इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की। संविधान की धज्जियां उड़ाई गई और आज उनके वारिस झूठ का पुलिंदा लेकर देश को बरगलाने में लगे हैं।

इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उद्धार का काम किया, उसकी व्याख्या की।

कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, प्रदेश सचिव एवं जिला सिरमौर प्रभारी डा. डेजी ठाकुर, प्रदेश सचिव मनीष चौहान, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, रेणुका से प्रत्याशी रहे नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन के 7 वार्डों में गहराया जल संकट, टैंकर से सप्लाई, अगले चार से पांच दिन स्थिति सामान्य होने की संभावना नहीं
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More