HomeHimachalChambaपांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी...

पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, डीसी ने अभियान सफल बनाने के दिए निर्देश

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग चंबा द्वारा 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला टास्क फोर्स फाॅर इम्यूनाइजेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। हालांकि, देश और प्रदेश में पोलियो अब नियंत्रण में है, लेकिन इस सुरक्षा कवच को बनाए रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने जन-जागरुकता बढ़ाने के लिए आईईसी गतिविधियों, अंतर-विभागीय समन्वय और लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने पर विशेष बल दिया।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य खंड पुखरी में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 9 पद, 2 जनवरी को साक्षात्कार

डीसी ने जिले में 21 दिसंबर को होने वाले पल्स पोलियो अभियान के अधिक से अधिक प्रचार के लिए शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी महत्वपूर्ण ट्रांसिट पॉइंट्स तुनुहट्टी, लाहड़ू व समोट इत्यादि स्थानों में विशेष रूप से बाहरी क्षेत्रों से आने वाले 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के निर्देश भी दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जालम भारद्वाज ने सभी संबंधित विभागों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले में भारी बारिश ने बहाए 65 करोड़, 8 लोगों की गई जान

उन्होंने 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान से संबंधित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में 542 बूथ स्थापित किए जाएंगे। बैठक के दौरान बूथ स्तर की व्यवस्थाओं, मोबाइल टीमों की तैनाती, पर्यवेक्षण, लाॅजिस्टिक प्रबंधन और दूरस्थ एवं कठिन पहुंच वाले क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि 21 दिसंबर, 2025 को जिला चम्बा में पल्स पोलियो अभियान को पूर्णतः सफल बनाया जा सके। इस दौरान उपनिदेशक स्कूल शिक्षा उच्च विकास महाजन, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी, डॉ. कविता महाजन, डॉ. वैभवी, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में तेज रफ्तार महिला कार चालक ने पैदल चल रहे भाइयों को रौंदा, एक की गई जान, दूसरा घायल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More