HomeHimachalभारी बारिश के बीच पच्छाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला घायल,...

भारी बारिश के बीच पच्छाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला घायल, दो मवेशियों की मौत

हिमाचल में भारी बारिश के बीच जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की टिकरी कुठाड़ पंचायत के खड़ोह की धार गांव में मंगलवार शाम आसमानी बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक महिला आंशिक रूप से घायल हो गई, जबकि इसकी चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

सराहां : हिमाचल में भारी बारिश के बीच जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की टिकरी कुठाड़ पंचायत के खड़ोह की धार गांव में मंगलवार शाम आसमानी बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक महिला आंशिक रूप से घायल हो गई, जबकि बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि जिला सिरमौर की ये पंचायत हरियाणा की सीमा से सटी है।

जानकारी के अनुसार शारदा देवी पत्नी भगत राम शाम के समय पशुशाला में गई हुई थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक आसमानी बिजली गिरी और वह इसकी चपेट में आ गईं। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गनीमत यह रही कि समय रहते मदद मिलने से महिला की जान बच गई और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  41 पदों पर भर्ती का मौका: HPRCA ने फार्मेसी ऑफिसर के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

परिवार के मुखिया सोम दत्त ने बताया कि इस हादसे में उनकी बैलों की जोड़ी की मौत हो गई है, जिससे परिवार को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि घायल महिला के पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात हैं।

उधर, घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दे दी गई है। वार्ड सदस्य मदन लाल ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुई, जिससे पूरे गांव में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें:  11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में सांसद सुरेश कश्यप ने गिनवाई उपलब्धियां
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More