HomeHimachalहिमाचल में ड्रग्स मामलों में प्रभावी ढंग से निपटने को विधानसभा में...

हिमाचल में ड्रग्स मामलों में प्रभावी ढंग से निपटने को विधानसभा में लाया जाएगा एक्ट : मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उन्होंने हाल ही में अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंटकर कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने गृह मंत्री से वर्ष 2023-2024 में प्राकृतिक आपदा के एवज में 9042 करोड़ रुपये की पोस्ट डिजास्टर नीड असेस्मेंट को शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द से इस बारे में कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि ड्रग्स के बारे में भी चर्चा की गई और केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश में ड्रग्स के मामलों में 30 प्रतिशत कमी आई है. इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विधानसभा में एक एक्ट भी लाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:  बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, जानें कितना मिलेगा प्रति क्विंटल फसल का रेट

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल पार्टी के नेताओं से चर्चा कर कांग्रेस पार्टी हाईकमान के अनुमोदन से शीघ्र ही प्रदेश पार्टी संगठन की घोषणा करेगी. उन्होंने कहा कि शिमला एयरपोर्ट पर विमान में आई तकनीकी खराबी के बारे में वह केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से बातचीत करेंगे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More