HomeCrimeसिरमौर में 8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए ये 2 तस्कर,...

सिरमौर में 8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए ये 2 तस्कर, एसआईयू टीम के हत्थे चढ़े

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज पांवटा साहिब के पास आदिल पुत्र स्व. निसार अली निवासी गांव कुंजा ग्रांट, डाकघर ढालीपुर, तहसील विकासनगर और साहबजाद पुत्र युसुफ निवासी गांव कुंजा ग्रांट, डाकघर ढालीपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखंड के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस मामले में दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगामी जांच जारी है. उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में 3 महीनों के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 52 केस दर्ज किए गए हैं, जिसमें कुल 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More