HomeSportsसिरमौर के इस खिलाड़ी ने थाईलैंड में चमकाया भारत का नाम, अंतरराष्ट्रीय...

सिरमौर के इस खिलाड़ी ने थाईलैंड में चमकाया भारत का नाम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाई बड़ी उपलब्धि

पच्छाद उपमंडल के मलाना गांव के फेंसर (तलवारबाज) विश्वजीत ठाकुर ने बैंकॉक में आयोजित थाईलैंड ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के मलाना गांव के फेंसर (तलवारबाज) विश्वजीत ठाकुर ने बैंकॉक में आयोजित थाईलैंड ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया है। विश्वजीत भारतीय टीम के चार सदस्यीय दल का हिस्सा रहे। टीम स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

चार सदस्यीय भारतीय टीम में विश्वजीत ठाकुर के अलावा मणिपुर के दो और जम्मू का एक खिलाड़ी शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से विश्वजीत ने एक बार फिर हिमाचल और सिरमौर का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 7 में से 5 वार्ड जीते; भाजपा 2 सीटों पर सिमटी

विश्वजीत इससे पहले कॉलेज, विश्वविद्यालय और खेलो इंडिया खेलों में भी कई पदक जीत चुके हैं। वह प्रोफेशनल फेंसिंग एथलीट प्रतियोगिताओं में आठ बार नेशनल मेडलिस्ट रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने खेलो इंडिया में तीन और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चार पदक जीते हैं। वह एनएसएनआईएस सर्टिफाइड कोच और हाइब्रिड एथलीट भी हैं।

विश्वजीत ठाकुर ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए वह आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।

विश्वजीत की उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शादीलाल गोस्वामी ने उन्हें और पूरी भारतीय फेंसिंग टीम को बधाई दी। एसोसिएशन के महासचिव अतुल ठाकुर ने कहा कि विश्वजीत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वजीत की यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ये भी पढ़ें:  निर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार के आक्षेप के लिए 16 अप्रैल तक करवाएं आपत्तियां दर्ज

अतुल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा के लिए मंडी में धारा 163 लागू, एग्जाम सेंटरों के आसपास लगाईं सख्त पाबंदियां
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More