HomeHimachalसिरमौर-मंडी में आंगनबाड़ी भर्ती, भरे जाएंगे कार्यकर्ता और सहायिकाओं के कई पद,...

सिरमौर-मंडी में आंगनबाड़ी भर्ती, भरे जाएंगे कार्यकर्ता और सहायिकाओं के कई पद, आवेदन की तारीखें तय

बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 6 आंगनबाड़ी सहायिकाओं सहित कुल 8 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 8 जुलाई, 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

नाहन/मंडी : बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 6 आंगनबाड़ी सहायिकाओं सहित कुल 8 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 8 जुलाई, 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत सुरला के आंगनबाड़ी केंद्र सुरला और ग्राम पंचायत देवका पुड़ला के आंगनबाड़ी केंद्र पुड़ला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत विक्रमबाग के आंगनबाड़ी केंद्र डाडुवाला, ग्राम पंचायत पालियो के आंगनबाड़ी केंद्र पालियों, ग्राम पंचायत बनकला के आंगनबाड़ी केंद्र कून और बनकला, ग्राम पंचायत ददाहू के आंगनबाड़ी केंद्र चूली और ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के एक-एक पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर मांगे गए सत्यापित दस्तावेजों सहित 8 जुलाई, 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये या उससे कम होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ट्राले और आल्टो कार की जोरदार टक्कर, 22 साल के दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र और वार्षिक आय प्रमाण पत्र संलग्न किया जा सकता है। वार्षिक आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार या उप मंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा जारी किया गया होना चाहिए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई, 2026 को सुबह 10:30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए अलग से कोई पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पद भरने के लिए आवेदन मांगे
मंडी :
बाल विकास परियोजना मंडी सदर की विभिन्न पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद वार्डों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पद भरने के लिए इच्छुक स्थानीय महिलाओं से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैणी ने आज यहां बताया कि बाल्ट पंचायत के जजरौत आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, टिक्कर कलां के टिक्कर तथा मलवाणा केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका, बग्गी के बग्गी-एक में आंगनबाड़ी सहायिका, छम्यार के सल्याण्ढी में आंगनबाड़ी सहायिका, खान्दला के खान्दला-एक तथा स्टोह केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका, लोहारा के लोहारा- दो तथा रिंज में आंगनबाड़ी सहायिका, मंदिर के मंदिर दो केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका, मांडल के गैहरा में आंगनबाड़ी सहायिका तथा ग्राम पंचायत बृखमणी के बटेहड़ा–एक वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS-HPAS अधिकारियों के तबादले, सिरमौर में भी अहम बदलाव

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं। प्रार्थी की आयु अधिसूचना जारी होने की तारीख को 18 वर्ष से 35 वर्ष के आयु वर्ग में हो। प्रार्थी का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे परिवारों की सूची (फीडर एरिया) में दर्ज होना चाहिए, उनके परिवार की सालाना आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो व आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए प्रार्थी का बारहवीं (10+2) कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं। हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र संलग्न होना चाहिए। सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन कर सकती हैं, यदि वह आवश्यक नियम व शर्तें पूर्ण करती हो।

ये भी पढ़ें:  किस दिन आपके इलाके में पहुंचेगा गैस सिलेंडर? ऊना में जारी हुआ पूरा रूट चार्ट, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण सहित वांछित दस्तावेजों/प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों सहित 20 जुलाई, 2026 तक कार्यालय बाल विकास परियोजना, मंडी सदर, जिला मंडी में आवेदन जमा करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकार द्वारा क्रमशः 10,500/- रूपये एवं सहायिका को 5800/- रूपये समय-समय पर निर्धारित दर पर प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर मंडी के दूरभाष संख्याः 01905-225540 पर सम्बन्धित पर्यवेक्षक अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी संपर्क कर सकते हैं।

Latest Articles

Explore More