होमHimachal9 जुलाई को सड़कों पर उतरेगी आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन, मांगों...

9 जुलाई को सड़कों पर उतरेगी आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन, मांगों को लेकर जगह-जगह होंगे प्रदर्शन

संयुक्त ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर आंगनबाड़ी वर्कर्ज और हेल्पर्ज यूनियन सीटू के बैनर तले प्रदर्शन करेंगे...

नाहन/ऊना : आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन 9 जुलाई को संयुक्त ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों का सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।

यूनियन की राज्य अध्यक्ष नीलम जस्वाल, महासचिव वीना शर्मा के साथ साथ जिला ऊना कमेटी अध्यक्ष नरेश शर्मा, अनुराधा, आशा देवी, निर्मल सैनी, सरोज कुमारी और जिला सिरमौर कमेटी की अध्यक्ष श्यामा व महासचिव वीना शर्मा आदि ने बताया कि मौजूदा केंद्र सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज पर काम का बोझ तो आए दिन बढ़ा रही है, लेकिन वेतन वृद्धि और उनकी सुरक्षा की चिंता सरकार को बिल्कुल भी नहीं है।

ये भी पढ़ें:  एक वर्ष में होंगे क्रांतिकारी बदलाव, तीन साल में हिमाचल बनेगा स्वास्थ्य क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य

11 वर्षों में आंगनबाड़ी के वेतन में एक रुपए की भी वृद्धि नहीं की है। सरकार अपने मंत्रियों और विधायकों के वेतन व भत्तों में आए दिन वृद्धि करती है, लेकिन मजदूर वर्ग की लगातार अनदेखी की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तब तक चुप नहीं बैठने वाली, जब तक सरकार उन्हें हरियाणा की तर्ज पर वेतन नहीं देती।

सरकार काम के हर नए फरमान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर थोप देती है। जब वे सरकार के समक्ष अपना हक उठाती हैं, तब उनके कानों पर जूं तक नही रेंगती। आज प्री नर्सरी के चलते आंगनबाड़ी कर्मियों के रोजगार पर बन आई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहले भी अपने हक लिए लड़ी हैं और भविष्य में भी इस लड़ाई को जारी रखेंगी।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटी बाइक, कुल्लू में जेवरात समेत नकदी लेकर चोर फरार

उन्होंने विभाग पर आंगनबाड़ी वर्कर्ज के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि 3-3 माह बाद भी केंद्र से मिलने वाला मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं मिलता है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे इस व्यवहार के चलते यूनियन 9 जुलाई को सीटू के बैनर तले इस हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करेगी।

जिला सिरमौर कमेटी की वक्ताओं ने बताया कि इस हड़ताल के समर्थन में जिला मुख्यालय के साथ साथ शिलाई, पांवटा साहिब, राजगढ़ में भी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पूरे जिला में सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं, जिला ऊना कमेटी भी जगह जगह प्रदर्शन कर सड़कों पर अपनी मांगों के समर्थन में उतरेंगी।

ये भी पढ़ें:  अप्रत्याशित बादल फटने की घटनाएं और सिकुड़ते ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के संकेत : मुख्यमंत्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More