HomeHimachalSirmaurलैपटाप पर फिल्म देखते वक्त जमटा में 28 साल के युवक की...

लैपटाप पर फिल्म देखते वक्त जमटा में 28 साल के युवक की संदिग्ध मौत

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा।

नाहन : जिला मुख्यालय से महज 13 किलोमीटर दूर स्थित नावणी पंचायत के जमटा में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृतक की पहचान देवांश (28) पुत्र स्व. धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गत वीरवार रात देवांश अपने लैपटॉप पर फिल्म देख रहा था। इसी बीच उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में पुलिस के अनुसार देवांश मधुमेह (शुगर) रोग से ग्रस्त था। अकसर उसकी शुगर अप-डाउन रहती थी।

परिवार की तरफ से भी युवक की मौत पर किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सामाजिक संस्थाओं ने सम्मानित किए डॉक्टर्स, सेवाओं को सराहा

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More