होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में दुखद हादसा: इस हालत में मिला 21 वर्षीय युवक...

पांवटा साहिब में दुखद हादसा: इस हालत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

आनन-फानन में परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में दुखद घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने इकलौते चिराग को सदा के लिए खोकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक युवक की पहचान अमनजोत सिंह निवासी अकालगढ़, शिवपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हुआ है कि युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। जानकारी मिली है कि युवक पिछले काफी समय से डिप्रेशन में था। उसके परिजनों द्वारा विभिन्न अस्पतालों में उसका उपचार भी करवाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क के बहुरेंगे दिन, सफर होगा मजेदार

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के जब परिजन गहरी नींद में थे, तभी युवक घर से बाहर निकला और खूंटे से बंधी गाय का रस्सा खोलकर खुद रस्से से फंदा लगा दिया। जैसे ही परिजन नींद से जागे तो घर के इकलौते चिराग को ऐसी हालत में देख चीख-पुकार मच गई।

इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें:  एग्रीस्टैक में किसानों का पंजीकरण बनाएगा डिजिटल पहचान, पूरा डाटाबेस होगा तैयार, प्रक्रिया शुरू

डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस नियमानुसार कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More