HomeBreakingबद्दी पुलिस के 'ऑपरेशन गनडाउन' को मिला Final Silver SKOCH Award, एसपी...

बद्दी पुलिस के ‘ऑपरेशन गनडाउन’ को मिला Final Silver SKOCH Award, एसपी ने लिया सम्मान

SKOCH Award देश का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जिसे “भारत का सर्वोच्च स्वतंत्र सम्मान” कहा जाता है।

बद्दी : हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में बढ़ते गन कल्चर और सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ धमकी भरे पोस्टों के खिलाफ बद्दी पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में चलाया गया विशेष अभियान “ऑपरेशन गनडाउन” अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है। इस अभियान को पुलिस एवं सुरक्षा श्रेणी में प्रतिष्ठित Final Silver SKOCH Award से सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रदर्शन और धमकी भरे पोस्टों के कारण आम जनता और उद्योग जगत में भय का माहौल बन गया था। इस चुनौती से निपटने के लिए बद्दी पुलिस ने ऑपरेशन गनडाउन शुरू किया। अभियान के तहत पुलिस की तकनीकी टीमों ने एक हजार से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की गतिविधियों पर नजर रखी।

ये भी पढ़ें:  पत्नी के देहांत के 24 घंटे के भीतर पति ने भी त्यागा संसार, सिरमौर में सामने आई मार्मिक घटना
गौरतलब है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रदर्शन और धमकी भरे पोस्टों के कारण आम जनता और उद्योग जगत में भय का माहौल बन गया था। इस चुनौती से निपटने के लिए बद्दी पुलिस ने ऑपरेशन गनडाउन शुरू किया।
Silver SKOCH award के साथ एसपी बद्दी विनोद धीमान।

सितंबर 2025 में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 13 अभियोग दर्ज किए और 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए। इस दौरान कुछ आरोपी अन्य राज्यों में फरार हो गए थे, जिन्हें भी तकनीकी निगरानी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

इस अभियान के साथ-साथ बद्दी पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध पूरे प्रदेश में सर्वाधिक अभियोग दर्ज किए और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी सख्त कार्रवाई की। महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “Prevention of Crime & Awareness” प्रोजेक्ट भी चलाया गया, जिसे SKOCH Order of Merit Award (Semi-finalist) से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  शिक्षिका अनुपमा शर्मा के कविता संग्रह ‘बुरांश : द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि SKOCH Award देश का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जिसे “भारत का सर्वोच्च स्वतंत्र सम्मान” कहा जाता है। यह पुरस्कार चार महीने की विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया, विशेषज्ञों की जांच, हितधारकों की प्रतिक्रिया और अंतिम जूरी विचार-विमर्श के बाद प्रदान किया जाता है।

बद्दी पुलिस का “ऑपरेशन गनडाउन” अभी भी जारी है। हाल ही में नालागढ़, मानपुरा और बरोटीवाला क्षेत्रों में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल बद्दी पुलिस, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के अनुभव शर्मा बने बेस्ट 3 प्वाइंट शूटर, जीता 11,000 का नगद पुरस्कार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More